भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास: ISRO का NISAR मिशन लॉन्च, पृथ्वी की करेगा निगरानी

भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास: ISRO का NISAR मिशन लॉन्च, पृथ्वी की करेगा निगरानी
X

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नासा ने मिलकर अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट 'निसार' बुधवार शाम 5:40 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हो गया है। इस मिशन में 1.5 अरब डॉलर खर्च हुए हैं। निसार (नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार) धरती की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नजर रखेगा। जिससे प्राकृतिक आपदाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

वजन 2,392 किलोग्राम, 51.7 मीटर लंबा

इस सैटेलाइट का वजन 2,392 किलोग्राम है। यह 51.7 मीटर लंबा है। इसे भारत के GSLV-F16 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया है। निसार को सूर्य-समकालिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यहां से यह पूरी धरती पर नजर रखेगा।

Next Story