राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक भूचाल: ! इंस्पेक्टर की कमी, अब SI संभालेंगे थाने

! इंस्पेक्टर की कमी, अब SI संभालेंगे थाने
X


भीलवाड़ा BHN.पुलिस महकमे में बड़ा फैसला सामने आया है। कार्यालय महानिदेशक पुलिस, राजस्थान द्वारा जारी ताजा आदेश ने पूरे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में हलचल मचा दी है।

13 फरवरी 2026 को जारी आदेश में राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस राजस्थान ने साफ कहा है कि राज्य में पुलिस निरीक्षक (Inspector) स्तर के अधिकारियों की कमी के चलते सभी थानों पर इंस्पेक्टर को थानाधिकारी बनाना संभव नहीं हो पा रहा।

अब SI बनेंगे थानाधिकारी!

आदेश के अनुसार अब कुछ चयनित थानों पर उप निरीक्षक (SI) को अस्थायी रूप से थानाधिकारी (SHO) बनाया जाएगा। लेकिन इसके लिए सख्त शर्तें तय की गई हैं—

✔️ जिन थानों में सालाना 250 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज नहीं होते।

✔️ जो जिला या उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित नहीं हैं।

✔️ केवल वही SI जिन्हें कम से कम 5 साल का अनुभव हो।

सवालों के घेरे में व्यवस्था?

यह फैसला जहां एक ओर प्रशासनिक मजबूरी बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस महकमे में इसे लेकर चर्चा तेज है। क्या यह कदम पुलिस व्यवस्था को मजबूती देगा या अनुभव और रैंक के अंतर से नई चुनौतियां खड़ी होंगी?

उच्च स्तर की मंजूरी जरूरी

रेंज के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस और महानिरीक्षक पुलिस की स्वीकृति के बाद ही ऐसे पदस्थापन किए जाएंगे।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से यह आदेश बेहद अहम माना जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जमीनी स्तर पर इसका असर कैसा दिखाई देगा।

राजस्थान पुलिस में यह बदलाव प्रशासनिक सुधार है या संसाधनों की कमी का संकेत?

बहस शुरू हो चुकी है।

Next Story