10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार,बिहार चुनाव का पहला नतीजा घोषित, NDA 200 पार; ओवैसी ने चौंकाया

10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार,बिहार चुनाव का पहला नतीजा घोषित, NDA 200 पार; ओवैसी ने चौंकाया
X

पटना। बिहार में NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं और नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं. वहीं 90 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

महागठबंधन में राजद 29 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रहे हैं।

निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% ‌वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में NDA को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है।

Bihar Chunav 2025 में NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।





वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।

इस चुनाव में महुआ सीट से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं।

Tags

Next Story