100 दिन की रणनीति: पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे रामलाल जाट, ग्रामीण समस्याओं के लिए करेंगे पदयात्रा

100 दिन की रणनीति: पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे रामलाल जाट, ग्रामीण समस्याओं के लिए करेंगे पदयात्रा
X


​भीलवाड़ा (विजय अंकुर)। जिले में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर फिर से खड़ा करने और सत्ता की राह आसान करने के लिए 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इस रणनीति के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट स्वयं पंचायतों के दौरे पर निकलेंगे और पदयात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

​भीलवाड़ा में कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज कांग्रेस पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को सक्रिय करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इन सुझावों पर विस्तृत चर्चा के बाद आलाकमान द्वारा निर्धारित 100 दिन के रोडमैप पर काम करने का निर्णय लिया गया।

​मजबूत संगठन से ही मिलेगी सत्ता: रामलाल जाट

बैठक के पश्चात पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि सत्ता हासिल करने का मार्ग मजबूत संगठन से होकर गुजरता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को हर बूथ और हर पंचायत पर सक्रिय करने के प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।

​गांवों में गूंजेगी पदयात्रा की धमक

रामलाल जाट ने घोषणा की कि वे जल्द ही जिले के विभिन्न पंचायत मुख्यालयों पर पदयात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करना और आमजन की आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों और समस्याओं को संकलित कर प्रशासन के सामने रखा जाएगा ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story