142 RAS का ट्रांसफर, 12 IAS का भी तबादला

142 RAS का ट्रांसफर, 12 IAS का भी तबादला
X

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 91 आईपीएस और 142 आरएएस का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं, 12 आईएएस का भी तबादला किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है।

प्रदेश में 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले भी किए हैं. नई सूची में प्रशिक्षण पर चल रहे कई अधिकारियों की पहली पोस्टिंग की गई है, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अफसरों को भी अहम जिलों में भेजा गया है. तबादला सूची के अनुसार IAS यशवर्धन शेखर को उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट बाड़मेर से हटाकर बांस जिले में नियुक्त किया गया है. वहीं लोकेश कुमारी को स्मार्ट सिटी लिमिटेड, उदयपुर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है. प्रशिक्षण समाप्त कर रहे 2023 बैच के कई अफसरों को पहली बार उपखंड अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है.


Next Story