1984 दंगा मामला: जनकपुरी-विकासपुरी हिंसा केस में सज्जन कुमार बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी और विकासपुरी हिंसा मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया है। इस मामले में दो लोगों, सोहन सिंह और उनके बेटे अवतार सिंह की मौत हुई थी।
सज्जन कुमार पर भीड़ को उकसाने और हत्या के आरोप लगे थे। सुनवाई के दौरान सज्जन कुमार ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है और वे कभी भी इस हिंसा में शामिल नहीं थे। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के सबूतों और गवाहों की कमी को देखते हुए उन्हें इन आरोपों से मुक्त कर दिया है। हालांकि, सज्जन कुमार अन्य दंगा मामलों में पहले से ही सजा काट रहे हैं।
राजनीति, अदालती फैसले और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। समाचार भेजें 9829041455 पर।
