राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित:: 24 मार्च को जारी होगा रिजल्ट, 26.54 लाख विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म

जयपुर/भीलवाड़ा | राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ी अपडेट जारी की है। राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक पोस्ट के बाद अब लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।
26 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दिया भाग्य आजमाया
इस वर्ष राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर आयोजित इन बोर्ड परीक्षाओं में रिकॉर्ड संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कक्षा 5वीं: परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
कक्षा 8वीं: परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक संपन्न हुई थीं।
प्रदेश भर से कुल 26.54 लाख छात्र-छात्राओं ने इन परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब बोर्ड युद्ध स्तर पर परिणाम तैयार करने में जुटा है ताकि निर्धारित तिथि पर स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सके।
रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया
24 मार्च को परिणाम जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
होमपेज पर दिए गए 'Class 5th Result' या 'Class 8th Result' के संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अगले पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
'Submit' बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपका डिजिटल स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
10वीं बोर्ड के परिणाम पर भी नजर
शिक्षा विभाग से मिल रहे संकेतों के अनुसार, इस बार 10वीं बोर्ड का परिणाम भी रिकॉर्ड समय में जारी करने की तैयारी है। पहली बार ऐसी संभावना बन रही है कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले घोषित कर दिया जाए, जिससे 10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
