25 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, रखरखाव कार्य के चलते होगा शटडाउन

X
By - bhilwara halchal |24 Jan 2026 8:09 PM IST
भीलवाड़ा। विद्युत विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्य के चलते कल रविवार 25 जनवरी 2026 को शहर व आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में विद्युत सप्लाई नहीं मिलेगी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में चित्रकूट नगर, सांगानेर रोड व विनायक रेजिडेंसी, सोना रिसॉर्ट, सांगानेर, गोकुलधाम सोसायटी, कोठारी नदी के किनारे का इलाका, महेश भवन, प्रगति नगर, प्रतीक नगर आर सेक्टर, कुंवाडा गांव, जिंदल प्लांट, गुलाब बाग और इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
Next Story
