40 वर्षीय महिला अपने 7 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ फरार, पति ने दर्ज कराई शिकायत

झांसी UP.मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। 40 वर्षीय महिला अपने 7 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। महिला के पति कामता प्रसाद का कहना है कि दोनों के बीच पिछले 2-3 वर्षों से अफेयर चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, महिला 3 दिन पहले घर से निकली और वापस नहीं लौटी। इसके साथ ही उसने अपने दोनों बहुओं के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और महिला व उसके बॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है।
कामता प्रसाद का कहना है कि करीब 3 साल पहले वे मध्य प्रदेश के भिण्ड में ईंट-भट्टे पर काम करने गए थे। वहां उनके साथी अमर से उनकी पत्नी की मुलाकात हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी अक्सर अमर के साथ बाहर जाने लगी।
पुलिस कार्रवाई
मऊरानीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला और उसके बॉयफ्रेंड की तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उधर, इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस और प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द दोनों को ढूंढा जाए ।
