आंध्र प्रदेश मेंबस गहरी खाई में जा गिरी, नौ लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश मेंबस गहरी खाई में जा गिरी, नौ लोगों की मौत
X


आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू जिले से शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें चिंतूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर चल रही एक बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही नौ लोगों की जान चली गई।

कई यात्री घायल

जिला कलेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार, बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत भद्राचलम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

बस में 30 से ज्यादा लोग थे सवार

डीएम दिनेश कुमा ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में कल देर रात चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस के कंट्रोल खोने और गहरी खाई में गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अधिकारियों का कहना कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

सीएम नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अल्लूरी जिले के चिंतूर मंडल में तुलसीपाकालु घाट रोड पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने इस घटना में कई लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों से बस हादसे और घायलों को दी जा रही सहायता के बारे में बात की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें से कई की मौत हो गई, जबकि घायलों को चिंतूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story