Rajasthan Budget 2026: बजट में बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान, 2000 पदों पर अतिरिक्त संविदा भर्ती की घोषणा

बजट में बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान, 2000 पदों पर अतिरिक्त संविदा भर्ती की घोषणा
X

जयपुर । वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश कर रही है. इस दौरान कहा कि 2000 पदों पर अतिरिक्त संविदा भर्ती का ऐलान किया गया. आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने तथा पेयजल योजनाओं के समुचित ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के लिए हमारे द्वारा पिछले बजट में घोषित 1050 तकनीकी अधिकारियों कर्मचारियों के संविदा काडर में वृद्धि करते हुए 3000 पदों पर भर्ती की जाएगी.

जयपुर के लिए 1000 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया गया. जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रदेश में पहली बार समग्र जलवायु नीति लाने की तैयारी है. जल स्रोतों के पुनर्भरण के लिए मोबाइल मॉनिटरिंग और आधुनिक तकनीक आधारित सिस्टम लागू होगा. ऊर्जा क्षेत्र में ₹2 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करने का बड़ा लक्ष्य है. सौर संयंत्रों के जरिए 1400 मेगावाट बिजली उत्पादन की व्यवस्था है. 550 मेगावाट के प्लांट पहले ही स्थापित है. 1 लाख 30 हजार से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर से 518 मेगावाट क्षमता विकसित. प्रदेश में 400 KV के 2, 220 KV के 5, 132 KV के 45 नए GSS के साथ 379 सब-स्टेशन स्थापित किए गए. अक्षय ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के साथ हर घर तक विश्वसनीय बिजली पहुंचाने पर फोकस है. दूरदराज के क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रादेशिक जल अनुकूलन रणनीति तैयार होगी.

Next Story