सीकर में एसीबी का बड़ा धमाका: ED का हेड कॉन्स्टेबल 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख की थी डिमांड

सीकर में एसीबी का बड़ा धमाका: ED का हेड कॉन्स्टेबल 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख की थी डिमांड
X


सीकर | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जयपुर टीम ने शनिवार को सीकर में एक बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने शहर के व्यस्ततम कल्याण सर्किल स्थित अशोका होटल में जाल बिछाकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूल रहा था।





15 लाख की डिमांड, 2 लाख पहले ही डकार चुका था

जानकारी के अनुसार, आरोपी उत्तम पांडे ने पीड़ित सीए से कुल 15 लाख रुपए की मांग की थी। वह खुद को ईडी का बड़ा अधिकारी बताकर पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहा था कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे किसी मामले में आरोपी बना दिया जाएगा। डर के मारे पीड़ित ने 2 लाख रुपए पहले ही दे दिए थे, लेकिन आरोपी बाकी 13 लाख रुपए के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

डमी नोटों के जाल में फंसा 'भ्रष्ट' कॉन्स्टेबल

परेशान होकर पीड़ित ने जयपुर एसीबी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने आरोपी को दबोचने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई। शनिवार को जब उत्तम पांडे 13 लाख रुपए लेने सीकर पहुंचा, तो एसीबी ने पीड़ित को 11 लाख रुपए के डमी नोट और 2 लाख रुपए असली नोट देकर भेजा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि पकड़ी, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ जारी, खुल सकते हैं कई और राज

एसीबी की टीम फिलहाल आरोपी हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस वसूली के खेल में विभाग के कुछ और लोग भी शामिल हैं। कल्याण सर्किल जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story