रायपुर में एलपीजी गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 37 सिलेंडर जब्त

X
भीलवाड़ा, । जिला कलक्टर के निर्देशानुसार एलपीजी गैस के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी अमरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सुरेश कुमार एवं प्रवर्तन निरीक्षक विनोद मीणा की टीम ने उपखण्ड रायपुर में वार्ड नंबर 09, बस स्टैंड बाजार स्थित गिरिराज सोनी के मकान परिसर में छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान मौके से 37 घरेलू गैस सिलेंडर एवं एक रीफिलिंग मशीन बरामद की गई, जिन्हें एलपीजी (नियमन) आदेश 2000 के तहत जब्त किया गया। जब्त सामग्री को रायपुर स्थित आरके भारत गैस ग्रामीण वितरक के मैनेजर पारस माली की सुपुर्दगी में सौंपा गया।
समस्त जब्त सामग्री को EcAct 1955 में 06A इस्तग़ासा न्यायालय जिला कलक्टर में पेश कर राजपक्ष में राजसात की कार्यवाही करवाई जाएगी ।
Next Story
