आपसी बोलचाल के बाद बेटे के बाद पिता ने भी कर लिया कीटनाशक का सेवन, दोनों की बिगड़ी हालत

X
By - bhilwara halchal |20 Jun 2025 1:23 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। मामूली बोलचाल के बाद बेटे के बाद पिता ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। इनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रह है। घटना, जिले के करण जी की खेड़ी गांव की बताई जा रही है।
करणजी की खेड़ी निवासी माधव लाल 50 पुत्र बक्षु सालवी ने जिला अस्पताल में बताया कि गुरुवार की रात उसकी, बेटे अशोक 22 के साथ मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके चलते बेटे अशोक ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। माधव ने बताया कि इसके बाद उसने खुद भी उसी कीटनाशक का सेवन कर लिया । कीटनाशक से दोनों पिता-पुत्र की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिल्हाल दोनों का उपचार किया जा रहा है।
Next Story
