भूख हड़ताल कर रहीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती

X

दिल्ली। दिल्ली की मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह हरियाणा सरकार के खिलाफ 100 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) पानी नहीं देने के कारण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थीं। आप कह रही है कि हरियाणा सरकार द्वारा पानी नहीं छोड़ने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट पैदा हो गया था।

अस्पताल में भर्ती कराया गया

आतिशी को मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर 21 जून को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। AAP का आरोप है कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है।

Tags

Next Story