राजसमंद में फर्जी नंबर से कलेक्टर का फोटो लगाकर ठगी की कोशिश

राजसमंद में फर्जी नंबर से कलेक्टर का फोटो लगाकर ठगी की कोशिश
X

राजसमंद । फर्जी नंबर से कलेक्टर का फोटो लगाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा का फोटो अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगाकर लोगों को मैसेज भेजे।

जानकारी के अनुसार फर्जी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पैसों की मांग की गई। मैसेज में खुद को कलेक्टर बताकर तत्काल आर्थिक मदद की बात कही गई, जिससे लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्जी नंबर को ब्लॉक करवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी नंबर से आए मैसेज पर विश्वास न करें। किसी भी अधिकारी के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर ठगी की कोशिश की जा सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि ना तो ऐसे मैसेज का जवाब दें और ना ही किसी अज्ञात नंबर पर अपने वैध दस्तावेज या बैंक संबंधी जानकारी साझा करें, ताकि किसी भी प्रकार की ठगी का शिकार होने से बचा जा सके।

Next Story