सावधान! आपकी रसोई और बाथरूम में पहुंच रहा है 'नकली' सामान:: टाटा नमक, सर्फ एक्सेल और हार्पिक बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

टाटा नमक, सर्फ एक्सेल और हार्पिक बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी
X

अजमेर | अजमेर की हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने ट्रेड मार्क एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नामी कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रही अवैध पैकिंग फैक्ट्री पर छापा मारकर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ब्रांडेड पैकिंग का सहारा लेकर घटिया माल बाजार में खपा रहे थे।

किराए के मकान में चल रहा था अवैध कारोबार

सीओ शिवम जोशी ने बताया कि 'हिंदुस्तान यूनिलीवर' (HUL) और 'टाटा कंज्यूमर' जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोग उनके ब्रांड नेम और पैकिंग का दुरुपयोग कर कम गुणवत्ता वाला सामान बेचकर कंपनी की साख और जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी।

भारी मात्रा में नकली सर्फ, नमक और चाय बरामद

दबिश के दौरान पुलिस को मौके से हैरान करने वाली सामग्री मिली। फैक्ट्री से भारी मात्रा में:

सर्फ एक्सेल के नकली पाउच

टाटा नमक के पैकेट

हार्पिक की बोतलें

निर्मल चाय के पैकेट बरामद किए गए।

आरोपी ब्रांडेड कंपनियों जैसे हूबहू दिखने वाले पैकेट तैयार करवाते थे और उनमें सस्ता व घटिया माल भरकर महंगे दामों पर सप्लाई करते थे। मौके से पैकिंग के काम आने वाली मशीनें भी जब्त की गई हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना रिमांड पर

पुलिस ने इस मामले में दीपक धनवानी (42) निवासी हरिभाऊ उपाध्याय नगर और दिलीप बुधवानी निवासी रामगंज को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि आरोपी दीपक धनवानी को न्यायालय से रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन आरोपियों को नकली पैकिंग सामग्री कहाँ से उपलब्ध हो रही थी और बाजार में इनका नेटवर्क कितना बड़ा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story