भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज भारत बंद, ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठन ने बुलाया भारत बंद

X
By - मदन लाल वैष्णव |12 Feb 2026 12:15 PM IST
नई दिल्ली । भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज भारत बंद है. ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठन ने भारत बंद बुलाया है. इस बंद का असर देशभर के कई जिलों में देखने को मिल सकता है.
किसान संगठनों ने यह आरोप लगाया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील अमेरिकी कंपनियों को बढ़त देगा और भारतीय कृषि-बाजार पर दबाव बढ़ाएगा. उनका कहना है कि इससे डेयरी उत्पाद, अनाज, सोयाबीन तेल, पशु चारा जैसे उत्पाद सस्ते दामों पर भारत में आएंगे और भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे.
वहीं भारत बंद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने सड़कों पर हैं. मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी. किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा.
Tags
Next Story
