भीलवाड़ा राजसमंद फोरलेन हाईवे पर पहले बाइक चालक को मारी टक्कर, फिर की गला रेतकर हत्या

भीलवाड़ा राजसमंद फोरलेन हाईवे पर पहले बाइक चालक  को मारी टक्कर, फिर की गला रेतकर हत्या
X

भीलवाड़ा राजसमंद फोरलेन हाईवे स्थित प्रतापपुरा ब्रिज पर मंगलवार दोपहर एक युवक भीलवाड़ा की ओर से बाइक पर जा रहा था, तभी पीछे से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद कार में सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी, युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कांकरोली थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

थाना अधिकारी हंसराम चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक युवक भीलवाड़ा की ओर से बाइक पर आ रहा था, तभी पीछे से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद कार में सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। कांकरोली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरके जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान शेरसिंह पुत्र धापूसिंह निवासी खाकरमाला, आमेट के रूप में हुई है।घटना के समय प्रतापपुरा ब्रिज पर मरम्मत कार्य चल रहा था। दोपहर के वक्त मजदूर खाना खाने के लिए ब्रिज के नीचे और आस-पास की छांव में चले गए थे। मौके पर औजार और मशीनें वहीं पड़ी थीं। तभी सुनसान मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मृतक के संबंधों, आपसी रंजिश और दुश्मनी की जांच की जा रही है। पुलिस टीम प्रतापपुरा ब्रिज और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले में जल्द खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story