बड़ा हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पिकअप से टकराकर पलटी, 10 की मौत; 30 घायल

बड़ा हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पिकअप से टकराकर पलटी, 10 की मौत; 30 घायल
X


छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक ह्रदयविदारक सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'हितग्राही सम्मेलन' से लौट रही एक बस उमरानाला इलाके के सिमरिया के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टकराकर पलट गई। इस भीषण भिड़ंत में दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।





मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रहे थे यात्री

हादसे का शिकार हुई बस में कुल 47 लोग सवार थे, जो छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इस कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे। शाम करीब साढ़े 6 बजे सिमरिया के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, वहीं कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचाई गई घायलों की जान

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने के लिए पुलिस ने दुर्घटनास्थल से जिला अस्पताल तक 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाया। 6 एम्बुलेंसों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा के अनुसार, मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story