फसल बीमा में बड़ा खुलासा:: किरोड़ी लाल मीणा ने पकड़ा 1150 करोड़ का घोटाला, सालासर SBI में धरने पर बैठे

सालासर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में एक बहुत बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। मंत्री का दावा है कि प्रदेश में बिना जमीन वाले 15 हजार फर्जी किसानों का बीमा प्रीमियम काटकर करीब 1150 करोड़ रुपये का क्लेम पास करा लिया गया। शुक्रवार को इस मामले की जमीनी हकीकत जानने मंत्री खुद चूरू के सालासर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा पहुंचे।
सालासर ब्रांच में 71 फर्जी नाम, रिकॉर्ड में पिता-पुत्र का नाम एक ही
मंत्री ने बैंक में जमाबंदी की प्रतियां दिखाते हुए बताया कि सालासर ब्रांच में 71 ऐसे लोगों का बीमा प्रीमियम काटा गया जो वास्तव में किसान ही नहीं हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि लिस्ट में किसान और उसके पिता का नाम एक ही दर्ज है। इन 71 फर्जी खातों में 9 करोड़ रुपये का क्लेम आने वाला था, जिसकी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। किरोड़ी मीणा ने कहा कि ये लोग गजनेर तहसील के बताए जा रहे हैं, जबकि इनका कोई खसरा नंबर या रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।
मैनेजर नहीं दे पाए लिस्ट, धरने पर अड़े मंत्री
जब किरोड़ी लाल मीणा ने बैंक मैनेजर उमेश कुमार सारस्वत से इन 71 लोगों के दस्तावेज मांगे, तो बैंक अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने कड़े लहजे में कहा, "जब तक आप मुझे डॉक्यूमेंट नहीं दोगे, मैं यहां से नहीं जाऊंगा।" वहीं, मैनेजर ने दस्तावेजों के लिए दो दिन का समय मांगा है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले में जल्द FIR दर्ज करवाई जाएगी और दोषी अधिकारियों व बीमा कंपनी (AIC) के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
