Live

Bihar Election 2025 Result Live:: रुझानों में फिर नीतीश सरकार:NDA 190 सीट, महागठबंधन 50 पर आगे, JDU सबसे बड़ी पार्टी; तेजप्रताप पीछे, ओसामा आगे

रुझानों में फिर नीतीश सरकार:NDA 190 सीट, महागठबंधन 50 पर आगे, JDU सबसे बड़ी पार्टी; तेजप्रताप पीछे, ओसामा आगे
X

पटना बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 188 और महागठबंधन 51 सीटों पर आगे है।

सबसे बड़ा फायदा JDU को हुआ है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 84 सीटों के साथ बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं।

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं।

राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से आगे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी पिछड़ते दिख रहे हैं।

राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से आगे चल रहे हैं। वही निर्दलीय समेत अन्य 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।



काउंटिंग के लिए 38 जिलों में 46 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। भास्कर के 400 रिपोर्टर ग्राउंड जीरो से पल-पल की अपडेट देंगे। दोपहर 12 बजे तक 2 हजार 616 कैंडिडेट्स की सीटों का फैसला लगभग साफ हो जाएगा। इसमें नीतीश सरकार के 29 मंत्री, अनंत सिंह समेत 15 बाहुबली भी शामिल हैं।

मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन लगाई गई है। पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद आज मतगणना शुरू हो गई है। आज के नतीजों से यह तय हो जाएगा कि राज्य की सत्ता पर किस दल या गठबंधन का कब्जा होगा। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है।चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से भाजपा 101, जदयू 101, लोजपा रामविलास 29, रालोसपा से बनी आरएलएम 6 और हम 6 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। दूसरी ओर महागठबंधन में राजद 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और वीआईपी 9 सीटों पर लड़ रहे हैं। इसके अलावा चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज में महागठबंधन की फ्रेंडली फाइट भी देखी जा रही है।

इस चुनाव में कई हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों पर पूरे देश की नजर है। महुआ से तेजप्रताप यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी और लखीसराय से विजय सिन्हा के साथ प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का प्रदर्शन भी अहम माना जा रहा है।

नतीजों के साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार की बागडोर किसके हाथ में जाएगी और क्या राज्य की राजनीति में कोई बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।

Live Updates

  • 14 Nov 2025 10:02 AM IST

    हो गया 'खेला', कई दिग्गज चल रहे पीछे


    दानापुर से बीजेपी के प्रत्याशी रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं। सिवान से मंगल पांडेय पीछे चल रहे हैं।

    महुआ से तेजप्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। मोकामा से राजद की वीणा देवी पीछे चल रही हैं। अस्थावां से जन सुराज की कैंडिडेट लता सिंह पीछे चल रही हैं। लता सिंह आरसीपी सिंह की बेटी हैं। चनपटिया से मनीष कश्यप पीछे चल रहे हैं। हालांकि, अभी ये शुरुआती रुझान हैं। लखीसराय से विजय सिन्हा भी पीछे चल रहे हैं। 

  • 14 Nov 2025 9:58 AM IST

    रुझानों में बड़ा उलटफेर, JDU निकली बीजेपी से आगे; विजय सिन्हा और मनीष कश्यप पीछे



     

     

  • 14 Nov 2025 9:55 AM IST

    शुरुआती रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। NDA 154 सीटों पर और महागठबंधन 77 सीटों पर आगे चल रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज रुझानों में किसी भी सीट पर लीड करती नहीं दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।



     


  • 14 Nov 2025 9:34 AM IST

    मंगल पांडेय पीछे, अनंत सिंह आगे,अब तक नहीं खुला जनसुराज का खाता

  • 14 Nov 2025 9:33 AM IST

    रुझानों में फिर नीतीश सरकार:NDA 138 सीट, महागठबंधन 68 पर आगे, तेजस्वी-तेजप्रताप ने बनाई बढ़त, सम्राट चौधरी पीछे



     


  • 14 Nov 2025 9:08 AM IST

    202 सीटों का रुझान, NDA 125, महागठबंधन 70 पर आगे:राघोपुर से तेजस्वी, महुआ से तेजप्रताप आगे, जनसुराज की 2 सीटों पर बढ़त

  • 14 Nov 2025 9:01 AM IST

    193 सीटों का रुझान, NDA 111, महागठबंधन 75 पर आगे

  • 14 Nov 2025 8:59 AM IST

    बिहार चुनाव मतगणना: तेजस्वी-खेसारी लाल राजद से आगे

Next Story