फस गए भाजपा नेता पाठक , देने होंगे ‘800 करोड़’ लगी पेनल्टी

X
By - भीलवाड़ा हलचल |6 Aug 2025 8:41 AM IST
कटनी की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें अब बढ़ने लगी हैं। पाठक से जुड़ी जिन फर्मों ने जबलपुर जिले के सिहोरा में तय सीमा से अधिक उत्खनन किया। सरकार ने जांच कराने के बाद उन पर 443 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई है। पेनल्टी, जीएसटी और ब्याज के साथ उत्खनन करने वाली फर्मों को 800 करोड़ से ज्यादा की रकम चुकानी पड़ेगी।
विधानसभा में दी गई जानकारी
विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के सवाल पर सरकार ने जवाब में यह जानकारी दी है।भाजपा विधायक संजय पाठक (BJP MLA Sanjay Pathak) की फर्मों के अवैध खनन करने का मामला और सरकार की लगाई पेनाल्टी को पत्रिका ने 20 जुलाई को ही प्रमुखता से प्रकाशित किया। 28 जुलाई के अंक में यह भी सवाल उठाए कि इस मामले पर सदन में चर्चा होगी या नहीं?
Next Story
