राजस्थान में नया भाजपा अध्यक्ष जल्द!: जोशी छोड़ेंगे बीजेपी प्रदेशाध्यक्षपद,! दूसरी बार की इस्तीफे की पेशकश

जोशी छोड़ेंगे बीजेपी प्रदेशाध्यक्षपद,! दूसरी बार की  इस्तीफे की पेशकश
X

राजस्थान के भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष सीपी जोशी को बदले जाने की सुगबुगाहट के बीच अब जोशी ने दूसरी बार अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। जोशी लोकसभा चुनाव के दौरान भी इस्तीफा देने की बात कहे चुके हे।


एक बार फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी. जोशी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। जोशी पिछले 3 दिनों से दिल्ली में है। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्‌डा से मिले भी है। जोशी विधानसभा चुनावों के परिणामों (दिसंबर-2023) में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही पद छोड़ना चाहते थे। उन्हें पार्टी आलाकमान ने पद पर बने रहने को कहा था। उनके नेतृत्व में पार्टी की सरकार बन गई थी, वे किसी नए नेता को कमान सौंपना चाहते थे।


पिछले दिनों यह चर्चा भी जमकर चली है कि सीपी जोशी की जगह किरोड़ी मीणा को प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन किया जाना है भाजपा कई समीकरणों को लेकर इस पर विचार भी कर रही है। जानकारो की माने तो जल्दी ही भाजपा को प्रदेश में नया अध्यक्ष मिल सकता है

Next Story