महिला के कत्ल में मिला क्लू-: नाता विवाह नहीं करने से नाराज युवक ने ली जान, पुलिस ने किया डिटेन

भीलवाड़ा बीएचएन। सोमवार को आकोला सरहद स्थित कोठारी नदी के पास चरागाह में हत्या का शिकार महिला के शव की पहचान कर ली गई। पुलिस का कहना है कि चित्तौडग़ढ़ की यह विवाहिता दस दिन से यहां गेंदलिया स्थित अपने पीहर में थी। पुलिस को कत्ल के इस मामले में अहम सुराग हाथ लगने के बाद एक युवक को डिटेन किया है, जो इस महिला से नाता विवाह करना चाहता था, लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं थी और इस कत्ल की वजह भी ये ही बनी।
सदर थाना प्रभारी कैलाशकुमार विश्नौई ने बताया कि सोमवार शाम चरवाहों ने चरागाह भूमि में खून से सनी महिला की लाश देखी। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस महिला का कत्ल सिर पर पत्थर मारकर किया गया था। यह पत्थर भी मौके पर मिल गया।
पुलिस ने वारदात को गंभीरता से लेते हुये घटना की डिटेल सोशल मीडिया पर वायरल की। इसके बाद रात को मृतका के बारे में अहम जानकारी मिली। मंगलवार सुबह चित्तौडग़ढ़ जिले के साडास थाने के नया तालाब निवासी और मृतका का पति मुकेश भील व पीहर गेंदलिया से परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। इन लोगों ने मृतका की पहचान रतनी पत्नी मुकेश भील के रूप में कर ली। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पति ने दी हत्या की रिपोर्ट, रामेश्वर पर जताई शंका
थाना प्रभारी के अनुसार, रतनी भील के कत्ल की रिपोर्ट उसके पति मुकेश भील ने दी है। पति ने आकोला के रामेश्वर भील पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने मुकेश की रिपोर्ट पर कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
फोन पर रतनी की रामेश्वर से होती थी बातचीत
रतनी भील व रामेश्वर भील फोन से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों की आपस में बातचीत होती थी। पति ने इसे लेकर रतनी को एक-दो बार समझाया भी था। इसके बावजूद भी दोनों की बातचीत हो रही थी।
दस दिन पहले पीहर आई थी रतनी
नयातालाब स्थित ससुराल से रतनी भील दस दिन पहले ही अपने पीहर गेंदलिया आई थी। इसके बाद से वह पीहर में ही थी। कत्ल से पहले सोमवार सुबह रतनी आठ बजे अपने पीहर से निकली थी। इसके बाद वह जिंदा पीहर नहीं लौटी।
रामेश्वर करना चाहता था रतनी से नाता विवाह
शादीशुदा रतनी भील से आरोपित रामेश्वर भील रतनी से संपर्क में था। दोनों फोन से बातचीत करते थे। ऐसे में रामेश्वर नाता विवाह कर रतनी को अपनी पत्नी बनाना चाहता था। रामेश्वर से नाता विवाह के लिए रतनी तैयार नहीं थी।
दबाव डालने के लिए बुलाया, कर दिया कत्ल
रामेश्वर का नाता विवाह का प्रस्ताव रतनी बार-बार ठूकरा रही थी, लेकिन रामेश्वर जिद पर अडा था। वह किसी भी सूरत में रतनी को अपनी पत्नी बनाना चाहता था। इसे लेकर सोमवार को रामेश्वर ने नाता विवाह को लेकर दबाव डालने के लिए रतनी को मिलने बुलाया था। वहां भी रतनी नाता विवाह के लिए जब तैयार नहीं हुई तो रामेश्वर ने उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
सीसी टीवी से मिला क्लू
महिला के कत्ल के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई। वारदातस्थल तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फार्म हाउस पर लगे सीसी टीवी कैमरे में आरोपित व महिला एक साथ बाइक पर जाते हुये दिखाई दिये। पुलिस ने फुटेज क्लेक्ट कर ली है।
रामेश्वर डिटेन, कड़ी पूछताछ कर रही पुलिस
रतनी के कत्ल के मामले में पुलिस ने रामेश्वर भील को डिटेन कर लिया है। उससे कत्ल को लेकर गहन पड़ताल और पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले से सदर थाना पुलिस पर्दा उठाकर कत्ल के आरोपित को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है।
