होली अवकाश को लेकर भाजपा शासित राज्यों में असमंजस, राजस्थान में 2 और 3 मार्च की छुट्टी

होली अवकाश को लेकर भाजपा शासित राज्यों में असमंजस, राजस्थान में 2 और 3 मार्च की छुट्टी
X


जयपुर | होली का पर्व नजदीक आते ही भाजपा शासित तीन पड़ोसी राज्यों में अलग-अलग अवकाश घोषित होने से कर्मचारियों और आमजन में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। राजस्थान में जहां होलिका दहन का अवकाश 2 मार्च और धूलंडी का अवकाश 3 मार्च को रखा गया है, वहीं हरियाणा और दिल्ली सरकार ने 4 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकारी कैलेंडर के इस अंतर के कारण त्योहार की तिथियों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हैं।

राजस्थान में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

प्रदेश में अवकाश की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि 28 फरवरी को शनिवार और 1 मार्च को रविवार होने के कारण पहले से ही छुट्टी है। इसके पश्चात राज्य सरकार द्वारा 2 और 3 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार सरकारी कार्यालयों में लगातार चार दिनों तक कामकाज बंद रहेगा। हालांकि, अन्य राज्यों से अलग तिथियां होने के कारण अंतरराज्यीय समन्वय में परेशानी की आशंका जताई जा रही है।

बदलाव से इनकार, केंद्र के कैलेंडर का हवाला

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नवीन जैन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पूर्व घोषित अवकाश की तिथियों में किसी भी प्रकार के बदलाव पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अवकाश भारत सरकार के कैलेंडर के आधार पर ही तय किए गए हैं। ऐसे में राजस्थान के सरकारी कर्मचारी 3 मार्च को ही धूलंडी का पर्व मनाएंगे, जबकि पड़ोसी राज्यों में यह उत्सव एक दिन बाद मनाया जाएगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story