मेजा बांध में पानी की आवक: बाढ़ और मूसलधार बारिश से तबाही,दिल्ली-गुजरात हाईवे पर पानी भरा, पुलिया बही

बाढ़ और मूसलधार बारिश से तबाही,दिल्ली-गुजरात हाईवे पर पानी भरा, पुलिया बही
X

भीलवाड़ा शहर रविवार को चेतावनी के बावजूद हल्की बूंदाबादी ही हुई , लेकिन शनिवार की तेज बारिस से मेजा बांध में पानी की आवक हुई हे दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह भारी से अति भारी बारिश हुई.

राजस्थान में मानसून की बरसात जारी है। तेज बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। जयपुर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, सिरोही में रविवार को कई जगह तेज बारिश हुई। उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बादल छाए और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई।प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। भीलवाड़ा की कोठारी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। जालोर-सिरोही में सुबह से बारिश का दौर जारी है। पिछले तीन दिन से धूप नहीं निकली है। सिरोही में नेशनल हाईवे (दिल्ली-गुजरात) पर पानी भर गया है। इससे दिल्ली से कांडला (गुजरात) जाने वाला रूट बाधित हुआ है। सिरोही में मूंगथला के आगे पुलिया बह गई। इससे रेवदर-आबूरोड का रास्ता बंद हो गया है। बूंदी के भीमलत एरिया में नाला पार करते समय युवक बाइक सहित बहने लगा। लोगों ने उसे बचाया।मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक लगभग 180 मिलीमीटर बारिश माउंट आबू तहसील में हुई. राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 22-24 जून को कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है.

भीलवाड़ा में कोठारी नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। सिरोही में नेशनल हाईवे (दिल्ली-गुजरात) पर पानी भर गया। इससे दिल्ली से कांडला (गुजरात) जाने वाला रूट बाधित हो गया। सिरोही में मूंगथला के आगे पुलिया बह गई। इससे रेवदर-आबूरोड का रास्ता बंद हो गया। बूंदी के भीमलत क्षेत्र में, भारी बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज था. एक युवक बाइक पर सवार होकर नाला पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पानी का तेज बहाव उसे और उसकी बाइक को बहा ले गया. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और युवक को सुरक्षित बचा लिया. इस घटना ने एक बार फिर यह बात साबित कर दी है कि रोमांच के चक्कर में जान जोखिम में डालना खतरनाक हो सकता है.

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार दो दिन राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 23 जून को जयपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

भीलवाड़ा की कोठारी नदी पर बनी पुलिया के करीब एक फीट ऊपर से पानी बह रहा है।

भीलवाड़ा की कोठारी नदी पर बनी पुलिया के करीब एक फीट ऊपर से पानी बह रहा है।

सिरोही में गुजरात-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

सिरोही में गुजरात-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

सिरोही के माउंट आबू में 181MM बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही, राजसमंद, कोटा, बूंदी, बारां, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 1 से लेकर 3 इंच तक बरसात हुई। सिरोही के माउंट आबू में आज 181MM बारिश दर्ज हुई, इससे यहां कई नदियां उफान पर है और कई छोटे-बड़े गांवों और कस्बों का संपर्क दूसरे स्थानों से कट गया।

तेज बारिश के कारण प्रदेश के कई बांधों में पानी की आवक हुई। बूंदी के गुढ़ा डैम, जयपुर के छापरवाड़ा, भीलवाड़ा के मेजा डैम, दौसा के मोरेल डैम समेत अन्य छोटे बांधों में भी पानी की आवक होने से यहां का गेज बढ़ गया







23 जून को इन 6 जिलों में अति भारी बारिश होने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 23 जून को अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा बारां, बूंदी, जयपुर, झालावाड़, कोटा, टोंक जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर जिले में अति भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

Rajasthan Heavy rain alert

24 जून के ​लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

जयपुर मौसम केद्र के अनुसार 24 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, जालौर, नगौर, पाली, श्रीगंगागनर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

Tags

Next Story