मोदी 3.0 में किसको मिला कौनसा मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट: राजनाथ को रक्षा, शाह को गृह, शिवराज को कृषि मंत्रालय मिला

राजनाथ को रक्षा, शाह को गृह, शिवराज को कृषि मंत्रालय मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। रक्षा, विदेश, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मंत्रालय भी भाजपा ने अपने पास ही रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रियों के विभागों की सूची राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार पिछली सरकार में भाजपा के पांच प्रमुख मंत्रियों के विभागों को नई सरकार में भी जस का तस रखा गया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर बड़े फैसले लिए। अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। हर्ष मल्होत्रा भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय, गजेंद्र शेखावत को संस्कृति-पर्यटन और चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह और जहाजरानी, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव हारने के बावजूद मंत्री बनाए गए रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दिया गया है। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मनसुख मांडविया को श्रम व रोजगार मंत्रालय के साथ-साथ युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया है।

रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग भाजपा ने अपने पास ही रखा

राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बरकरार रहेंगे। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिला है। जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय मिला

पांच बड़े मंत्रालय यानी गृह, रक्षा, वित्त, परिवहन और विदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय मिला है। अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी दिया गया है।

हरियाणा के पूर्व सीएम को भी अहम जिम्मेदारी मिली

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी मंत्रिपरिषद में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेने वाले मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का जिम्मा मिला है। उनके साथ तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री और श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री बने हैं।

मोदी के पास ये विभाग

प्रधान मंत्री: नरेन्द्र मोदी, प्रधान मंत्री और इसके प्रभारी: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; औरअन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किये गए हैं।


देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

केबिनेट मंत्री

1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री.

2. अमित शाह- गृह मंत्री; और सहकारिता मंत्री.

3. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री।

4. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री; तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री।

5. शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री; तथा ग्रामीण विकास मंत्री।

6. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री; और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री।

7. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री।

8. मनोहर लाल - आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री; तथा विद्युत मंत्री.

9. एच.डी. कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री; तथा इस्पात मंत्री.

10. पीयूष गोयल -वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री।

11. धर्मेन्द्र प्रधान - शिक्षा मंत्री।

12. जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।

13. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री; तथा मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री।

14. सर्बानंद सोनोवाल -पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री।

15. डॉ. वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री।

16. किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री।

17.प्रहलाद जोशी- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री; और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री।

18. जुएल ओराम जनजातीय मामलों के मंत्री।

19. गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्री।

20. अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री; सूचना एवं प्रसारण मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

21. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया- संचार मंत्री; और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री।

22.भूपेन्द्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री।

23. गजेन्द्र सिंह शेखावत- संस्कृति मंत्री; और पर्यटन मंत्री.

24. अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्री

25. किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्री; और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री।

26. हरदीप सिंह पुरी -पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

27.. मनसुख मंडाविया - श्रम एवं रोजगार मंत्री; तथा युवा मामले और खेल मंत्री।

28. जी. किशन रेड्डी - कोयला मंत्री; तथा खान मंत्री.

29. चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।

30. सी.आर. पाटिल- जल




राज्य मंत्रियो की सूचि

1. जितिन प्रसाद- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. श्रीपद येसो नाइक, विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. पंकज चौधरी, वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. कृष्ण पाल, सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. रामदास अठावले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. राम नाथ ठाकुर, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. नित्यानंद राय, गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. अनुप्रिया पटेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. वी. सोमन्ना, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

10. डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

११. प्रो. एसपी सिंह बघेल, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

12. सोभा करंदलाजे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

13. कीर्तिवर्धन सिंह, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

14. बी.एल. वर्मा, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

15. शांतनु ठाकुर, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

16. सुरेश गोपी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. डॉ. एल. मुरुगन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

18. अजय टम्टा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

19. बंदी संजय कुमार, गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. कमलेश पासवान, ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. भागीरथ चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सतीश चंद्र दुबे, कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

23. संजय सेठ, रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

24. रवनीत सिंह, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. दुर्गादास उइके, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

26. रक्षा निखिल खडसे, युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

27. सुकांत मजूमदार, शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

28. सावित्री ठाकुर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

29. तोखन साहू, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

30.राज भूषण चौधरी, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

31.भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

32.हर्ष मल्होत्रा, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

33. निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. मुरलीधर मोहोल, सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

35. जॉर्ज कुरियन, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

36. पाबित्रा मार्गेरीटा, विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री


Tags

Next Story