जैसलमेर में किसान की हत्या के बाद डंपर और तीन दुकानें जलाई गईं,कर्फ्यू जैसे हालात: पुलिसकर्मी तैनात

जैसलमेर में  किसान की हत्या के बाद डंपर और तीन दुकानें जलाई गईं,कर्फ्यू जैसे हालात: पुलिसकर्मी तैनात
X


जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखण्ड के डांगरी गांव में हिरण का शिकार करने से रोका तो खास समुदाय के लोगों ने किसान की हत्या के बाद तनाव है। हर ओर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा है। हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है।बुधवार शाम को कुछ लोगों ने बाजार में टायर-ट्यूब की दुकान में आग लगा दी। इसकी आग ने पास की तीन अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। देर रात करीब 11 बजे गांव में खड़े एक डंपर में भी आग के हवाले कर दिया ।सांगड़ थाना इलाके में माहौल बिगड़ता देख जिला कलेक्टर प्रताप सिंह और एसपी अभिषेक शिवहरे मौके पर पहुंचे थे।गुरुवार को कुछ लोगों ने सांगड़ थाने के आगे भी विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाकर मौके पर शांति व्यवस्था कायम की गई।

जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई की रिपोर्ट के अनुसार शिकार करने के मंशा से आए लाडू खान और आलम खान ने धारदार हथियार से खेत सिंह की हत्या कर दी है। हिरण का शिकार करने से रोकने पर बदमाशों ने किसान की हत्या की है।

पुलिस के अनुसार किसान को बाड़मेर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हुई है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल 2 मुख्य आरोपियों लाडू खान और आलम खान को डिटेन किया है और आरोपियों की गाड़ी को भी जब्त किया गया है। घटना में शामिल एक अन्य बदमाश की तलाश की जा रही है।

एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया- हमने सबको घरों में ही रहने की अपील की है। हालात काबू में हैं। फिलहाल गांव में शांति है टना के बाद बुधवार को पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। इसके साथ ही डांगरी के बाजार भी पूरे दिन बंद रहे। हालांकि अभी तक शव गांव नहीं पहुंचा है। लेकिन परिजन पोस्टमॉर्टम को लेकर अड़ गए हैं। गुरुवार को कुछ लोगों ने सांगड़ थाने के आगे भी विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाकर मौके पर शांति व्यवस्था कायम की गई

डांगरी गांव से 1 किमी दूर एक आरोपी के डंपर को लोगों ने बुधवार रात 11 बजे के बाद आग लगाकर जला दिया। इधर आज 11 बजे के बाद मृतक का शव डांगरी लाया जाएगा। लोगों के 'डांगरी चलो' के आह्वान को देखते हुए पुलिस अलर्ट है और गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

Next Story