बेंगलुरु में इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, 168 यात्रियों की जान बची

बजट एयरलाइन इंडिगो की गुवाहाटी से चेन्नई जाने वाली एक फ्लाइट की आपात लैंडिंग करवाई गई है। पायलट ने उड़ान के दौरान 'मेडे' (Mayday) का ऐलान किया, जिसके बाद विमान को तुरंत बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतारा गया।विमान में 168 यात्री सवार थे। पायलट ने ईंधन की कमी के कारण 'मेडे' (Mayday) कॉल किया, जिसके बाद यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट ने गुवाहाटी से शाम 4:40 बजे उड़ान भरी थी और चेन्नै में रात 7:45 बजे लैंडिंग की तैयारी कर रही थी। लैंडिंग के दौरान विमान का लैंडिंग गियर रनवे को छू गया, लेकिन पायलट ने ‘बॉल्कड लैंडिंग’ प्रक्रिया के तहत 'गो अराउंड' का फैसला लिया और दोबारा लैंडिंग नहीं की। इसके बाद विमान को डायवर्ट कर बेंगलुरु भेजा गया।
यह घटना अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने के ठीक एक सप्ताह बाद हुई है। इस घटना के बाद से aviation security को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।