भीलवाड़ा: ताबीज के बहाने जाल में फंसाया, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा: ताबीज के बहाने जाल में फंसाया, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
X

भीलवाड़ा (बीएचएन)। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ४३ वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ताबीज के बहाने बढ़ाई नजदीकियां

भीमगंज थाने के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता एक गोदाम पर काम करती है, जहाँ उसकी जान पहचान जानिसार अख्तर उर्फ सोनू (४३) से हुई। आरोपित ने महिला को संतान सुख का झांसा देकर ताबीज बना कर दिया और बदले में करीब ११०० रुपये वसूले। इसके बाद आरोपित ने महिला को डराना-धमकाना शुरू कर दिया और धोखे से उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।




रेप के बाद धर्म परिवर्तन की धमकी

आरोप ने इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और साथ चलने व धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसे मुखर्जी उद्यान बुलाकर मजहब बदलने के लिए धमकाया और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर १३ फरवरी को पुलिस की शरण ली।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा ३०८(२) और राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम २०२५ की धारा ३ व ५ के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित जानिसार अख्तर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में गहन पूछताछ और साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Tags

Next Story