किसान ने दी जान, खेत पर पेड़ से लटका मिला शव

किसान ने दी जान, खेत पर पेड़ से लटका मिला शव

भीलवाड़ा बीएचएन। एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव, उसके खेत पर पेड़ से लटका मिला। घटना रामपुरिया गांव की है। मांडलगढ़ पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के कारण अभी सामने नहीं आये हैं।

मांडलगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक गोपाल लाल ने बीएचएन को बताया कि रामपुरिया निवासी बीरम 50 पुत्र गोर्धन मीणा बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से निकला, जो लौटकर नहीं आया। इसके बाद बीरम का बेटा खेत पर पहुंचा, जहां उसे अपने पिता बीरम का शव रस्से के सहारे पेड़ से लटका मिला। यह देखकर बेटे की चीत्कार फूट पड़ी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बीरम को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बीरम का शव परिजनों को सौंप दिया। सहायक उप निरीक्षक ने बताया कि बीरम के खुदकुशी करने संबंधित कारण अभी सामने नहीं आये हैं। पुलिस इसे लेकर पड़ताल कर रही है।

Tags

Next Story