मणिपुर में नई सरकार का गठन: युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

मणिपुर में नई सरकार का गठन: युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
X


मणिपुर में करीब एक साल से जारी राष्ट्रपति शासन का अंत हो गया है। बुधवार शाम को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

खेमचंद मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के विश्वसनीय सहयोगियों में गिने जाते हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में एक बार फिर NDA सरकार की वापसी हुई है।

सत्ता का समीकरण और दो डिप्टी सीएम

सरकार में जातीय संतुलन साधने के लिए दो उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं:

लोसी दिखो (डिप्टी सीएम): नगा समुदाय से आने वाले दिखो नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के विधायक हैं।

नेमचा किपगेन (डिप्टी सीएम): कुकी समुदाय की कद्दावर भाजपा नेता नेमचा ने दिल्ली स्थित मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शपथ ली। वे मणिपुर की पहली महिला डिप्टी सीएम बनकर इतिहास रच चुकी हैं।

राष्ट्रपति शासन की समाप्ति

ज्ञात हो कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा के बाद 9 फरवरी 2025 को एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 13 फरवरी 2025 से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू था। आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 356 दिनों बाद राष्ट्रपति शासन हटाने की मंजूरी दी, जिससे नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ।

चर्चा है कि नई कैबिनेट में कोंथौजम गोविंदास सिंह को गृह मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story