भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित की शर्मनाक धमकी: बोले- 'अमेरिका हमला करे तो दिल्ली-मुंबई पर गिराओ बम'

भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित की शर्मनाक धमकी: बोले- अमेरिका हमला करे तो दिल्ली-मुंबई पर गिराओ बम
X


नई दिल्ली/ । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने एक बेहद विवादित और भड़काऊ बयान दिया है। बासित ने एक काल्पनिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि यदि अमेरिका, पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान को बदले में भारत को निशाना बनाना चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर भारत की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई पर मिसाइलें गिराने की वकालत की है।

अब्दुल बासित साल 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं। उनके इस गैर-जिम्मेदाराना बयान ने दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

'अमेरिका-इजरायल दूर, इसलिए भारत पर करो हमला'

एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के डिबेट शो के दौरान अपनी 'गिरी हुई' समझ का प्रदर्शन करते हुए बासित ने कहा कि अमेरिका और इजरायल पाकिस्तानी मिसाइलों की रेंज से बाहर हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जब पाकिस्तान अमेरिका का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, तो उसके पास भारत के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। बासित ने धमकी भरे लहजे में कहा, "हम बंबई से दिल्ली तक जहाँ दिल चाहेगा मिसाइल गिराएंगे, फिर जो होगा देखा जाएगा।"

विशेषज्ञों ने जताई गहरी चिंता

बासित के इस बयान पर सुरक्षा एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक पूर्व राजनयिक द्वारा इस तरह की 'युद्धोन्मादी' भाषा का प्रयोग करना न केवल अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि यह दक्षिण एशिया में तनाव को खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकता है।

पाक सेना प्रमुख के बयान पर भी बवाल

वहीं, पाकिस्तान के भीतर भी आंतरिक कलह मची हुई है। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर द्वारा शिया धर्मगुरुओं को दी गई नसीहत— "जो ईरान से प्यार करते हैं, वे वहाँ चले जाएँ"— पर शिया समुदाय भड़का हुआ है। समुदाय के नेताओं ने इसे अपनी देशभक्ति पर चोट और अपमानजनक बताया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455।

bhilwarahalchal.com

Next Story