लोगों को जहरीला पानी पिला रही सरकार: राजस्थान के सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान,

लोगों को जहरीला पानी पिला रही सरकार: राजस्थान के सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान,
X

नई दिल्ली/ । इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों का मामला संसद में एक बार फिर गरमा गया है। राजस्थान से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में फैले भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को जहरीला पानी पिलाया जा रहा है जो सीधे तौर पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है। तिवारी ने सरकार से मांग की कि इस त्रासदी पर गंभीरता से विचार किया जाए और भविष्य के लिए ठोस कार्ययोजना पेश की जाए। सांसद प्रमोद तिवारी ने इंदौर की त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि पेयजल जैसा बुनियादी विषय आज संकट में है। उनके साथ ही महाराष्ट्र के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इस मुद्दे पर सवाल पूछे और केंद्रीय मंत्री से जवाब मांगा कि इन मौतों के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है। इससे पहले कर्नाटक के सांसद डॉ सैयद नासिर हुसैन भी इस मामले को सदन में उठा चुके हैं। विपक्ष ने एक सुर में सरकार को घेरते हुए पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े किए हैं। ज्ञात रहे कि इंदौर के भागीरथपुरा में नलों के जरिए दूषित पानी की सप्लाई होने से अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सांसद प्रमोद तिवारी ने इस मामले को मानवता से जुड़ा विषय बताते हुए केंद्र सरकार से देश भर में ग्राउंड वाटर और सप्लाई वाटर की क्वालिटी बेहतर करने की मांग की है। विपक्ष के इन तीखे तेवरों के बाद अब सरकार की ओर से आने वाले जवाब पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ताजा न्यूज़ के लिए बने रहें 'भीलवाड़ा हलचल' न्यूज़ पोर्टल के साथ। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455

Next Story