हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों के गवर्नर बदले

हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों के गवर्नर बदले
X

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राजस्थान ,छत्तीसगढ़, , झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, गुलाबचंद कटारिया अब पंजाब के नए राज्यपाल होंगे।


झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। वहीं, रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया हैशनिवार रात राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

10 राज्यों की लिस्ट, जहां बदले गए राज्यपाल

राज्य राज्यपाल

राजस्थान हरिभाऊ किसनराव बागड़े

झारखंड संतोष गंगवार

महाराष्ट्र सीपी राधाकृष्णन

छत्तीसगढ़ रमन डेका

पंजाब गुलाब चंद कटारिया

असम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

मणिपुर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

सिक्किम ओम प्रकाश माथुर

तेलंगाना जिष्णु देव वर्मा

मेघालय सीएच विजयशंकर


एक नजर


राजस्हथअब के नए राज्यपाल रिभाऊ किसनराव बागड़े

हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में 17 अगस्त 1945 को हुआ था। वे पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व की विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई, तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

Next Story