होर्मुज स्ट्रेट में भारी हमला: गुजरात आ रहे थाईलैंड के जहाज को बनाया निशाना, 3 क्रू सदस्य लापता

होर्मुज स्ट्रेट में भारी हमला: गुजरात आ रहे थाईलैंड के जहाज को बनाया निशाना, 3 क्रू सदस्य लापता
X


दुबई/बैंकॉक: समुद्री व्यापारिक मार्ग पर एक बार फिर बड़े हमले की खबर से हड़कंप मच गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से गुजरात के लिए रवाना हुए थाईलैंड के एक कार्गो जहाज 'मयूरी नारी' पर होर्मुज स्ट्रेट में भीषण हमला हुआ है। ओमान के करीब हुए इस हमले में जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाया गया, जिससे वहां भीषण आग लग गई।

इंजन रूम में लगी आग, 20 सुरक्षित, 3 लापता

थाईलैंड के परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हमले के वक्त जहाज पर कुल 23 क्रू सदस्य सवार थे। हमले के तुरंत बाद जहाज के पिछले हिस्से में आग फैल गई, जिसके बाद कैप्टन ने क्रू को तुरंत जहाज छोड़ने के निर्देश दिए। रॉयल ओमान नेवी ने तत्परता दिखाते हुए लाइफबोट में सवार 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें ओमान के खसाब शहर पहुंचाया। हालांकि, इंजन रूम में ड्यूटी पर तैनात 3 क्रू सदस्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बचाव अभियान जारी

थाई झंडे वाले इस बल्क कैरियर पर हुए हमले की गुत्थी अभी अनसुलझी है। थाईलैंड के अधिकारियों के मुताबिक, रॉयल थाई नेवी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। लापता सदस्यों की तलाश और जहाज की स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story