अरे तुम्हारी मर्जी से चलूंगा क्या?’: दिल्ली दौरे पर बरसे सीएम भजनलाल, गहलोत के 'पैर की पट्टी' पर कसा तंज

अरे तुम्हारी मर्जी से चलूंगा क्या?’: दिल्ली दौरे पर बरसे सीएम भजनलाल, गहलोत के पैर की पट्टी पर कसा तंज
X


जयपुर। राजस्थान की सियासत में दिल्ली दौरों को लेकर जारी जुबानी जंग अब और तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सवालों पर तीखा पलटवार करते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पहले के नेता दिल्ली जाते समय दोनों पैरों में पट्टी बांध लेते थे, जबकि उनकी सरकार बिना किसी सहारे के जनता के लिए दिन-रात सक्रियता से काम कर रही है।



राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें न तो जुकाम-बुखार होता है और न ही किसी सहारे की जरूरत पड़ती है। विपक्ष द्वारा उनके दिल्ली दौरों पर उठाए जा रहे सवालों पर सीएम ने कड़े लहजे में कहा, "अरे तुम्हारी मर्जी से चलूंगा क्या, तुम हो क्या मेरे ऊपर?" उन्होंने साफ किया कि प्रदेश के हित में जो भी जरूरी होगा, वे वो कदम उठाएंगे और उन्हें किसी की आलोचना से फर्क नहीं पड़ता।

कांग्रेस पर लगाया विधानसभा से भागने का आरोप

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि विपक्ष सरकार के कामों पर बहस करने से कतरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब 2 साल बनाम 5 साल के कार्यकाल के कामों पर चर्चा की बात आती है, तो कांग्रेसी विधानसभा छोड़कर भाग जाते हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने कार्यों का पूरा रिपोर्ट कार्ड पेश किया है और अब विपक्ष को भी अपने पिछले कामों का हिसाब देना चाहिए। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story