इंदौर में भीषण हादसा: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मंजिला मकान ढहा, 8 की मौत

इंदौर में भीषण हादसा: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मंजिला मकान ढहा, 8 की मौत
X


इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में एक इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) को चार्जिंग पर लगाने के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस भीषण अग्निकांड में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया और उनकी गर्भवती बहू सहित एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

सिलेंडर फटने से ढह गया मकान का हिस्सा

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में लगी आग घर के अंदर तक फैल गई और वहां रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक हुए सिलेंडरों के धमाकों से तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा ढह गया। बिजली गुल होने के कारण घर के डिजिटल लॉक जाम हो गए, जिससे अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। मृतकों में से 6 लोग मनोज पुगलिया के रिश्तेदार थे, जो महज एक दिन पहले ही बिहार के किशनगंज से इंदौर आए थे।

दमकल की देरी पर फूटा गुस्सा

हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। रहवासियों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। यदि समय पर सहायता मिल जाती, तो शायद कुछ जानें बचाई जा सकती थीं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत कार्य और जांच में जुटी हुई हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story