दिल्ली में बड़ा हादसा: मकान ढहा, चार लोगों की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

मकान ढहा, चार लोगों की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका
X

दिल्ली। शनिवार तड़के दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका हे।


अधिकारियों के अनुसार, डॉग स्क्वॉड, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है।

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।

शुक्रवार को दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला, शुक्रवार रात को भारी बारिश और आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में इमारतों के गिरने की खबरें सामने आई हैं।

Next Story