पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला रेतकर की हत्या

पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला रेतकर की हत्या
X

जालोर। भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस और एफएसएल (FSL) टीम मौके पर पहुंची। कमरे का नजारा बेहद खौफनाक था; चारों तरफ खून फैला हुआ था और दीवारें खून के छींटों से सनी हुई थीं।

घटना का विवरण:

मृतक: दाड़मी देवी (39), बेटी नीकू (10) और बेटा हितेश (7)।

आरोपी: मंगलाराम पुरोहित (40), जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बचाव: मंगलाराम का एक बेटा मुकेश (12) उस रात अपने दादा के पास दूसरे घर में सो रहा था, जिससे उसकी जान बच गई। बड़ा बेटा गोपाल आंध्रप्रदेश में रहता है।

एसएचओ राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के अनुसार, मंगलाराम ने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि किसी ने उसके परिवार की हत्या कर दी है। हालांकि, उसके कपड़ों और हाथों पर खून के निशान देखकर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद मानी जा रही है।

Tags

Next Story