कांग्रेस अधिवेशन में सबको न्याय देने वाला ‘न्यायपथ प्रस्ताव’ ध्वनिमत से पारित

कांग्रेस अधिवेशन में सबको न्याय देने वाला ‘न्यायपथ प्रस्ताव’ ध्वनिमत से पारित
X

कांग्रेस अधिवेशन में सबको न्याय देने वाला ‘न्यायपथ प्रस्ताव’ ध्वनिमत से पारित


अहमदाबाद, कांग्रेस अधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से लिए जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के न्यायपथ प्रस्ताव को व्यापक चर्चा के बाद बुधवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

न्यायपथ प्रस्ताव कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने रखा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इसका अनुमोदन किया। पार्टी की युवा नेता तथा बनासकांठा की लोकसभा सदस्य गेनीबेन ठाकोर ने प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की और कहा कि कांग्रेस समानता की पक्षधर रही है और समानता के लिए ही काम करती रहेगी। भाजपा की बाँटने वाली नीति से देश मुक्त होना चाहता है और अब भारत जोड़ो की तरफ कांग्रेस ही अब देश को आगे बढ़ा सकती है।

पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा,“ वह कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस के साथ न्याय पथ पर चलने के लिए संकल्पित है और यही हमारा समर्पण और संघर्ष है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम करती है लेकिन भाजपा नफरत की बुनियाद पर देश में तोड़ने का काम करती है इसलिए उनकी नफरत को मिटाने के लिए और उनकी नफरत से देश को बचाने के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है और यह काम राहुल गांधी की दक्षिण से उत्तर और पूरब से पश्चिम की भारत जोड़ो यात्रा से मिलता है।”

उन्होंने कहा,“ गुजरात में कांग्रेस की होगी यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं और पार्टी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के लोगों को ही इस पार्टी को संभालना है और आगे बढ़ना है।”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस गांव -गांव तक पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। दुष्कर्म की घटनाएं उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही हैं और आम लोगों पर अत्याचार हो रहा है जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश की जनता खड़ी हो रही है।

राजस्थान कांग्रेस की सदस्य रेहाना ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए नहीं सोचते हैं और जो पार्टी के लिए काम नहीं करते हैं, उन्हें पार्टी से हटा देना चाहिए। जो लोग पार्टी के लिए काम करते हैं और कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं उन्हें पार्टी में आगे बढ़ाया जाना चाहिए। कानपुर से आलोक मि

Next Story