महंगाई का झटका: पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल, ₹2.35 तक बढ़े दाम

महंगाई का झटका:   पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल, ₹2.35 तक बढ़े दाम
X


भीलवाड़ा। वैश्विक स्तर पर गहराते युद्ध के संकट के बीच आम आदमी की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने शुक्रवार को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आए उछाल को इस वृद्धि का मुख्य कारण माना जा रहा है।

युद्ध के चलते बढ़े कच्चे तेल के दाम

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसी का असर अब घरेलू बाजार में प्रीमियम श्रेणी के पेट्रोल पर दिखाई देने लगा है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों और स्थानीय करों (VAT) के हिसाब से भिन्न हो सकती है। बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।





महानगरों में नई दरें

इस बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख महानगरों में प्रीमियम पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे हैं:

नई दिल्‍ली: ₹107 से लेकर ₹112.30 प्रति लीटर।

मुंबई: ₹115 से लेकर ₹120.30 प्रति लीटर।

चेन्‍नई: ₹112 से लेकर ₹117.30 प्रति लीटर।

सामान्य पेट्रोल के दाम स्थिर

राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने फिलहाल सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। प्रीमियम पेट्रोल, जो BPCL के 'स्पीड', HPCL के 'पावर' और IOCL के 'XP95' के नाम से बिकता है, केवल उसी की दरों में यह इजाफा हुआ है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story