ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को मार गिराया, मध्य पूर्व में कोहराम

ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को मार गिराया, मध्य पूर्व में कोहराम
X


तेहरान/इस्लामाबाद: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को एक बार फिर खुली चुनौती दी है। IRGC ने दावा किया है कि उनके स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ने एक अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर मार गिराया है। ईरानी मीडिया में इस उपलब्धि को "हमने फिर कर दिखाया" के संदेश के साथ प्रसारित किया जा रहा है। यह घटनाक्रम 28 फरवरी 2026 से जारी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भीषण युद्ध के 29वें दिन सामने आया है।

दो दर्जन से ज्यादा अमेरिकी विमानों के नष्ट होने का दावा

IRGC के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के दक्षिणी तट के पास उनकी एडवांस्ड सरफेस-टू-एयर मिसाइल प्रणाली ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ईरान का दावा है कि युद्ध शुरू होने से अब तक अमेरिका के F-15, F-16 और F-35 स्टील्थ फाइटर जेट समेत दो दर्जन से ज्यादा विमान नष्ट या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान अपनी इस रणनीति से न केवल इजराइल, बल्कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी उलझा रहा है।

शांति बहाली के लिए भारत की पहल: पीएम मोदी ने की सऊदी प्रिंस से बात

जंग के बीच भारत ने भी कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बचाने के लिए होर्मुज स्ट्रेट जैसे समुद्री रास्ते सुरक्षित रहने चाहिए। पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की।

पाकिस्तान बनेगा कूटनीति का केंद्र, 30 मार्च को बड़ी बैठक

ईरान युद्ध के समाधान और मिडिल ईस्ट के हालातों पर चर्चा के लिए 30 मार्च को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसमें तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्री शामिल होंगे और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे। पहले यह बैठक तुर्किये में प्रस्तावित थी, लेकिन पाकिस्तान के ईरान और सऊदी दोनों से अच्छे रिश्तों को देखते हुए इसे 'न्यूट्रल वेन्यू' के तौर पर चुना गया है।




इजराइल में मिसाइल का मलबा गिरने से 11 घायल

इधर, सेंट्रल इजराइल के एश्ताओल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक ईरानी मिसाइल को हवा में इंटरसेप्ट करने के दौरान उसका मलबा रिहायशी इलाके में गिर गया, जिससे 11 लोग घायल हो गए। मलबे की चपेट में आने से कई इमारतों को भी भारी नुकसान पहुँचा है। इजराइली इमरजेंसी टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story