तेहरान खाली करने की दी चेतावनी: इजरायल का ईरान के सरकारी टीवी स्टूडियो पर हमला, लाइव बुलेटिव छोड़ भागी एंकर

इजरायल का  ईरान के सरकारी टीवी स्टूडियो पर हमला, लाइव बुलेटिव छोड़ भागी एंकर
X

इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का आज चौथा दिन है। चार दिन से लगातार इजरायल और ईरान एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। दोनों देशों को इस युद्ध के दौरान भारी नुकसान भी हुआ है।

इस बीच इजरायल ने एक बार फिर से ईरान पर मिसाइलों से हमला बोला है। जानकारी के अनुसार, एक इजराइली मिसाइल ने ईरान के सरकारी समाचार प्रसारण स्टेशन को निशाना बनाया है। इजरायली हमले के बाद सरकारी टेलीविजन ने अचानक लाइव प्रसारण रोक दिया गया है।

अगर ट्रंप न्यूक्लियर डील चाहते हैं तो इजरायल को...', ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से क्या की डिमांड?

ईरान-इजरायल संघर्ष (Iran Israel Conflict) बेहद खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है। दोनों देशों की ओर से जबरदस्त बमबारी की जा रही है।

इजरायल का कहना है कि जब तक ईरान परमाणु हथियार बनाने के इरादे को त्याग नहीं देता तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। भले ही अमेरिका इस संघर्ष से खुद को अलग बता रहा है लेकिन ईरान का कहना है कि इजरायल के इस कार्रवाई को अमेरिका का समर्थन है।


इजरायली मिसाइलों की बारिश

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के अधिकांश हिस्सों में इजरायली मिसाइलों की बारिश हो रही है। इधर, इजरायल ने खाड़ी देश पर पूरी हवाई श्रेष्ठता का दावा किया है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार मिसाइलों से हमले कर रहे हैं।

तेहरान खाली कर दें लोग', क्या ईरान पर भीषण बमबारी करेगा इजरायल?

इजरायल-ईरान संघर्ष की स्थिति विकराल होती जा रही है। इजरायल की ओर से ईरान पर लगातार ड्रोन हमले हो रहे हैं। वहीं, ईरान भी करारा जवाब दे रहा है। इजरायली कार्रवाई में ईरान के कई परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा है।

इसी बीच इजरायल ने तेहरान को लोगों को सलाह दी है कि लोग जल्द से जल्द राजधानी छोड़कर चले जाएं। इसका मतलब साफ है कि इजरायल तेहरान शहर पर भीषण हमला कर सकता है। वहीं, ईरान के गार्ड ने चेतावनी दी है कि तेल अवीव के लोग किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। यानी दोनों देश एक दूसरे की राजधानी पर हमले की चेतावनी दे रहे हैं।

ईरान ने की युद्द विराम की अपील

वहीं, दूसरी ओर ईरान ने कतर, सऊदी अरब और ओमान से ट्रंप से इजरायल पर तत्काल युद्ध विराम के लिए दबाव बनाने के लिए कहा है। ईरान ने अरब देशों से कहा कि है कि वो अमेरिका से बात करे ताकि, अमेरिका, इजरायल को युद्ध विराम के लिए तैयार करे।


Next Story