कारोबार क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा मुस्लिम समाज, कर्ज लेने में नंबर वन...

कारोबार  क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा मुस्लिम समाज, कर्ज लेने में नंबर वन...
X

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी में मुस्लिम समाज कारोबार क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। तीन साल के आंकड़ों के मुताबिक अल्पसंख्यक वर्ग में सबसे ज्यादा मुस्लिम उद्यमी आगे आये हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में जहां 6.73 फीसदी मुस्लिम उद्यमियों ने 1020 करोड़ का कर्ज लिया था, वहीं इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह महीने में सितंबर तक 6.83 फीसदी मुस्लिमों उद्यमियों ने 831 करोड़ का कर्ज हासिल कर लिया। वित्तीय वर्ष खत्म होने वक्त तक यह आंकड़ा दोगुना पहुंचने की उम्मीद है।

अप्रैल से लेकर सितंबर तक अल्पसंख्यक वर्ग के 69576 उद्यमियों को 931 करोड़ का कर्ज बांटा गया है। तीन साल की रिपोर्ट के मुताबिक, 0.30 फीसदी की वृद्धि दर से यह सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। 30 सितंबर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते छह महीने में ही अल्पसंख्यक श्रेणी में 67,347 मुस्लिम उद्यमियों (6.83 फीसदी) ने विभिन्न बैंकों से 801 करोड़, 220 बौद्ध उद्यमियों (5.67 फीसदी) ने 4.7 करोड़, 1177 सिख उद्यमियों (4.92 फीसदी) ने 81 करोड़, 693 ईसाई उद्यमियों (3.38 प्रतिशत) ने 21 करोड़ और 125 जैन समाज के उद्यमियों ( 2.53 प्रतिशत) ने 23.47 करोड़ का कर्ज लिया।

इसमें निजी बैंकों ने सबसे ज्यादा 56,922 मुस्लिम उद्यमियों को 461 करोड़ का कर्ज बांटा है। कोटक महिंद्रा बैंक ने सबसे ज्यादा 42,436 मुस्लिमों को 219.67 करोड़ रुपये का कर्ज दिया। वहीं, सरकारी क्षेत्र की बैंकों ने 8738 मुस्लिम उद्यमियों को 326.51 करोड़ का कर्ज दिया है जिसमें एसबीआई ने सबसे ज्यादा 2678 मुस्लिम उद्यमियों को 94.31 करोड़ का कर्ज बांटा है।

बीते तीन साल में अल्पसंख्यक वर्ग के उद्यमियों की संख्या/कर्ज (करोड़ रुपये में)

वित्तीय वर्ष- मुस्लिम - क्रिश्चियन-बौद्ध-सिख- जैन संख्या/कर्ज

2024-25- 67347/801- 693/21- 220/5- 1177/81- 126/24

2023-24- 66629/1020- 936/27- 412/11- 1033/119- 269/29

2022-23- 63531/913- 879/21- 398/14- 1173/82- 218/45

बीते तीन साल में कर्ज की स्थिति प्रतिशत में

धर्म- 2024-25- 2023-24- 2023-22

मुस्लिम- 6.83- 6.76- 6.46

ईसाई- 3.38- 4.56- 4.28

बौद्ध- 5.67- 10.62- 10.26

सिख- 4.92- 4.32- 4.91

जैन- 2.53- 5.40- 4.38

जिले की धर्म आधारित जनसंख्या की स्थिति

धर्म- संख्या- प्रतिशत

हिंदू- 3537787- 77.08

मुस्लिम- 985070- 21.46

ईसाई- 20493- 0.45

बौद्ध- 3877- 0.08

सिख- 23883- 0.52

जैन- 4975- 0.11

एलडीएम मनीष पाठक ने बताया कि भाजपा सरकार में सर्वसमाज को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभ मिल रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम समुदाय के लोग उद्यम क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। इनका प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। उद्यम क्षेत्र में जो भी समाज आएगा, उसे सरकारी नियमों के तहत जिले की सभी बैंक कर्ज उपलब्ध करा रहे हैं, आगे भी करवाएंगे।

Tags

Next Story