अब शहरों की तरह गांवों में भी घर-घर से उठेगा कचरा; पंचायती राज मंत्री दिलावर ने की बड़ी घोषणाएं

अब शहरों की तरह गांवों में भी घर-घर से उठेगा कचरा; पंचायती राज मंत्री दिलावर ने की बड़ी घोषणाएं
X

जयपुर | राजस्थान सरकार अब गांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी में है। विधानसभा में पंचायती राज विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार गांवों को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। सदन ने पंचायती राज विभाग की 129 अरब 17 करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दी हैं।

गांवों के लिए मंत्री दिलावर की प्रमुख घोषणाएं:

कचरा संग्रहण: शहरों की तर्ज पर अब गांवों में भी वाहनों के जरिए घर-घर जाकर कचरा एकत्रित किया जाएगा।

स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे गांव: प्रदेश के सभी गांवों को चरणबद्ध तरीके से स्ट्रीट लाइटों से जगमग किया जाएगा।

मंदिरों के नाम पट्टे: ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थापित प्राचीन मंदिरों के नाम पट्टे जारी किए जाएंगे, जिससे वहां बिजली-पानी कनेक्शन और भूमि संबंधी विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा।

अतिक्रमण पर प्रहार: गांवों की परिसंपत्तियों को सूचीबद्ध कर ऑनलाइन किया जाएगा और अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

स्वामित्व योजना: ड्रोन सर्वे के आधार पर गांवों में पट्टे देने का कार्य जारी है। अब तक 13 लाख लोगों को पट्टे वितरित किए जा चुके हैं।

मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है ताकि गांवों से शहरों की ओर होने वाले पलायन को रोका जा सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story