राजस्थान में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत

X
जयपुर, राजस्थान में कोरोना के मामलों का सिलसिला लगातार जारी है और शुक्रवार को इसके 21 और नये मामले सामने आये जिससे इसके मामलों की संख्या छह सौ के पार पहुंच गई वहीं एक और मरीज की मौत सामने आने से इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर तीन हो गई।
चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में इन नये मामलों से इस वर्ष अब तक इसके मामलों की संख्या बढ़कर 604 पहुंच गई जबकि आरएनटी अस्पताल उदयपुर में भर्ती बांसवाड़ा का रहने वाला 20 वर्षीय एक यवुक की मृत्यु हो गई। उसे गत 13 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसने 16 जून को दम तोड़ दिया। उसे दौरे पड़ते थे।
Next Story
