सहाड़ा में पुलिस ने गांजे के 35 पौधे जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

X
By - vijay |1 Aug 2025 12:28 PM IST
गंगापुर - सहाड़ा रचके के खेत में अवैध गांजे की फसल की पैदावार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि आरोपी याकूब का पठान ने अपने खेत में अवैध गांजे के 35 पौधे रचके के खेत में उगा रखे थे, पुलिस ने 35 पौधे जिनका वजन 29 किलो अवैध गांजे को जप्त किया। आरोपी याकूब खा पुत्र मोहम्मद हसन खां पठान निवासी सहाड़ा को गिरफ्तार किया। सहाड़ा में अवैध गांजे के मामले में पुलिस की कार्रवाई से अवैध गांजे का धंधा करने वाले लोगों में मचा हड़कंप।
Next Story
