प्रतिष्ठा द्वादशी की तैयारियों को मिला अंतिम स्पर्श, मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे रामलला का महाभिषेक

प्रतिष्ठा द्वादशी की तैयारियों को मिला अंतिम स्पर्श, मुख्यमंत्री योगी आज करेंगे रामलला का महाभिषेक
X

अयोध्या। प्रभु श्रीराम को अपने भव्य प्रासाद में विराजे एक वर्ष पूर्ण हो गया। रामजन्मभूमि पर निर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तीन दिवसीय वृहद आयोजन कर रहा है।

हिंदू पंचांग के अनुसार मनाए जा रहे उत्सव को प्रतिष्ठा द्वादशी का नाम दिया गया है। इसका शुभारंभ शनिवार को प्रात: साढ़े दस बजे रामलला के महाभिषेक से होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रोच्चार के मध्य रामलला का अभिषेक करेंगे। दोपहर 12:20 बजे आरती होगी। शनिवार शाम तक समस्त तैयारियों को अंतिम स्पर्श दे दिया गया।

सुबह दस बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे सीएम

प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह दस बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे। वह पहले हनुमानगढ़ी जाकर बजरंग बली का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके उपरांत वह राम मंदिर पहुंचेंगे और रामलला के महाभिषेक सहित अन्य अनुष्ठानों में सम्मिलित हाेंगे।





Next Story